कोंडागांव: अनंतपुर थाना पुलिस ने मालगांव मेला में खुडखुडिया जुआ खेलाते 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नकदी व सामान किया जब्त
कोंडागांव जिले के थाना अनंतपुर पुलिस ने ग्राम मालगांव के वार्षिक मेला में खुडखुडिया (जुआ) खिलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 7 अप्रैल को पेट्रोलिंग के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने टेकरी स्थित मेला स्थल में घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके से अरविंद नेताम (30) और नीलु सोरी (24) को जुआ खेलाते पकड़ा गया। फड़ से 6 खुडखुडिया गोटा, झंडा-मुंडा चार्ट, टोकनी,....