रानीगंज: बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, उपहार देकर भाइयों ने दिया रक्षा का वचन
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाया गया। रानीगंज समेत विभिन्न गांवों में सुबह से ही पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने सुबह स्नान कर पूजा-अर्चना की और इसके बाद राखी की थाली सजाई। थाली में रोली, अक्षत, दीपक, मिठाई और राखी रखकर भाइयों का तिलक किया।