बदनावर: बदनावर की श्री लक्ष्मी गोशाला के कायाकल्प को लेकर तैयारियाँ हुई तेज, तकनीकी सलाहकार उपयंत्री श्रेयांश जैन ने लिया जायज़ा
Badnawar, Dhar | Nov 12, 2024 बदनावर में श्री लक्ष्मी गौशाला के कायाकल्प को लेकर तैयारी तेज हो गई है। पिछले दिनों नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को गौशाला के कायाकल्पों को लेकर मांग पत्र दिया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह प्रक्रिया आगे बढ़ी है। तकनीकी सलाहकार उपयंत्री श्रेयांश जैन ने गौशाला पहुंचकर प्रोजेक्ट को लेकर जांच की।