भभुआ: मुंडेश्वरी के पास बाइक से गिरकर महिला घायल, सदर में इलाज के बाद किया गया रेफर
Bhabua, Kaimur | Apr 28, 2026 मुंडेश्वरी के पास बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जो यह घटना मंगलवार 12:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक रामगढ़ थाना क्षेत्र के खनेठी गांव निवासी योगेंद्र राम की 40 वर्षीय पत्नी कमली देवी बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अपने गांव से बाइक पर सवार होकर महिला दांत का झाड़ फूंक कराने के लिए मातर गांव जा रही थी।