मीनापुर: मीनापुर स्थित एक गोदाम के समीप महिला का सड़ा-गला शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र स्थित एक गोदाम के समीप बुधवार की देर शाम साढ़े सात बजे में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उसकी पहचान नहीं हुई है। महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। वह साड़ी पहन रखी थी। शव से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किया है।