डोमचांच: डोमचांच नगर पंचायत में छठ घाट निर्माण पर उठे सवाल, जांच की मांग
डोमचांच नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 स्थित सूतिया के पास बने छठ घाट की सीढ़ियों में निर्माण के कुछ ही महीनों बाद दरारें आने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने सोमवार को 11 बजे आरोप लगाया है कि घटिया निर्माण और सही ढलान नहीं होने के कारण घाट जर्जर स्थिति में पहुंच गया है, जिससे आमजन को उतरने में भी परेशानी हो रही है।