ईसागढ़ में कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसागढ़ का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पूरे स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान जो भी कमियां सामने आईं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश बीएमओ को दिए गए।