श्योपुर: पंचायत उपनिर्वाचन को लेकर रेंडमाइजेशन सम्पन्न, सामग्री वितरण की भी दी जानकारी
श्योपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा एवं नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) व सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर के निर्देशन में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक पंचायत उप निर्वाचन अंतर्गत मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु नियुक्त अधिकारी, कर्मचारियों का प्रशिक्षण पीजी काॅलेज श्योपुर में आयोजित किया गया।