श्योपुर: जिलेभर में 12 घंटों से झमाझम बारिश जारी, बिगड़े हालात, पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर, कलेक्टर कर रहे निगरानी
श्योपुर। जिले में बीते 12 घंटों से हो रही झमाझम और रूक रूक कर बारिश से शुक्रवार को शाम 6 बजे सभी नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। यहां पार्वती, कूनो अहेली नदियों का जलस्तर बढ़ गया है तो वहीं सीप, कदवाल, अमराल और क्वारी नदी भी उफान पर है, शहर में हालात काफी बिगडे हुए नजर आ रहे हैं, जिसके प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।