गोहरगंज: गौहरगंज उप-जेल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उप-जेल गौहरगंज में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति, ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग औबेदुल्लागंज एवं सीडीटी–एक्रॉस हेल्थ केयर के संयुक्त सहयोग से हुआ। इस दौरान जेल में बंद कैदियों की सघन स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 84 एक्स-रे सहित आवश्यक परीक्षण किए गए।