हरिद्वार: SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बस स्टैंड का दौरा किया, दिल्ली बम धमाके के बाद हरिद्वार में बढ़ाई सुरक्षा
दिल्ली बम धमाके के बाद देश की सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट है। हरिद्वार में भी पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा बढ़ाई गई है। खुद हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल रात को ही निरीक्षण पर निकले। उन्होंने बस स्टैंड से शुरुआत की और फिर रेलवे स्टेशन तथा हर की पौड़ी के साथ ही अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों के पास जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और निर्देश दिए।