शिवहर: नगर थाना पुलिस ने चमनपुर से 25 कार्टून शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार, कार जब्त
एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि नगर थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर चमनपुर से 25 कार्टून शराब के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है. 25 कार्टून में 21 कार्टून अंग्रेजी शराब, दो कार्टून नेपाली शराब व दो कार्टून बियर के साथ एक हरियाणा नंबर के एक कार को जब्त किया है. दो कारोबारी सुनील राय व राजेश मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।