शिवहर: एसपी कार्यालय में एसपी अनंत कुमार राय ने एक दर्जन लोगों की समस्या को सुनकर किया समाधान
एसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया था. जहां एसपी अनंत कुमार राय ने एक दर्जन लोगों की समस्या को सुनकर समाधान किया है. उन्होंने बताए कि आज के जनता दरबार में आपसी विवाद, जमीनी विवाद, मारपीट की समस्या को लेकर लोग पहुँचे थे जहां सभी की समस्या सुनकर तुंरत समाधान कर दी गयी है. सभी थानाध्यक्ष को दिया निर्देश दिया कि थाना स्तर पर अधिक समस्या को सुना जाए।