शिवहर: तीन नए आपराधिक कानून को लेकर समाहरणालय में एसपी की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण
एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि तीन नए आपराधिक कानून में बदलाव को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में एसपी की अध्यक्षता में पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में जिले के सभी थाना अध्यक्ष और वरीय पुलिस अधिकारी मौजूद थे. तीन आपराधिक कानून में क्या बदलाव हुआ है सभी को विस्तार से बताया गया है. मौके पर ASP प्रेमचंद सिंह भी मौजूद थे।