शिवहर: चमकी बुखार से बचाव के लिए डुमरी कटसरी प्रखंड के विभिन्न गांव में कैम्प लगाकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
डुमरी कटसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि जिला में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है. भीषण गर्मी में चमकी बुखार से बचाव को लेकर डीएम के निर्देश पर डुमरी कटसरी प्रखंड के विभिन्न गाँव में केम्प लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया है कि बच्चों को तेज धूप में बाहर नही निकलने दे. पोष्टिक आहार का सेवन करवाए. अधिक से अधिक पानी पिलवाये।