भीलवाड़ा: करंट से युवक की मौत पर गरमाया माहौल, मोर्चरी पर सैन समाज का धरना-प्रदर्शन, मांगे नहीं मानने तक प्रदर्शन जारी रहेगा
शहर के पांसल चौराहे पर बुधवार शाम करंट की चपेट में आने से सैन समाज के एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद आक्रोश फूट पड़ा है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। घटना से गुस्साए समाज के लोग और परिजन बुधवार देर शाम से ही जिला अस्पताल में धरने पर बैठ गए थे और गुरुवार सुबह होते ही परिजन ओर समाजजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए।