मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चल रहे मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्य के तहत शुक्रवार को दोपहर लगभग तीन बजे नियुक्त प्रेक्षक ए.आर.एन. गुप्ता, सेवानिवृत्त राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी, ने पिपरई में निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने नगर परिषद पिपरई के वार्ड क्रमांक 15 में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति की समीक्षा की।