सासनी: समाधान दिवस में अपर आयुक्त ने मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनीं, शिकायतों के निस्तारण के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Sasni, Hathras | May 2, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी पर मई माह के पहले शनिवार को लगे समाधान दिवस में अपर आयुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ ने मौजूद रहकर जनता की समस्याएं सुनी। समाधान दिवस मे सुनवाई के दौरान चकबंदी, राजस्व, पुलिस, विकास एवं नगर पंचायत से संबंधित विभिन्न प्रकार की करीब 54 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से सुनवाई करते हुए 4 शिकायतों का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया।