सुसनेर: सुसनेर से भोपाल पहुंची आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने NHM कार्यालय का घेराव कर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया
सोमवार को भोपाल में सुसनेर की सैकड़ों आशा-ऊषा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जमकर हल्ला बोला। सुसनेर से 4 पहिया वाहन में सवार होकर भोपाल पहुंचीं कार्यकर्ताओं ने सीधे NHM कार्यालय का घेराव कर और धरना प्रदर्शन किया। आज दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार से हर साल ₹1000 की राशि वृद्धि करने और एरियर के भुगतान की मांग की।