उज्जैन शहर: अभिनेत्री मोनालिसा और अभिनेता विक्रांत ने बाबा महाकाल के दर्शन किए, भस्म आरती में हुए शामिल
उज्जैन। अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा बिस्वास) एवं फिल्म अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत ने गुरुवार ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर की प्रातः कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिया। इस दौरान आपने बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए और मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल का बुलावा आया था