आगर: आगर में गायों की दयनीय स्थिति पर बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, एसडीएम मिलिंद ढोके को सौंपा ज्ञापन
आगर शहर में गायों की दयनीय स्थिति पर आक्रोश जताते हुए बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर 1 बजे बड़ौद रोड़ चौराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने यहां एसडीएम मिलिंद ढोके को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया।