मनीगाछी: डकैती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, दरभंगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
मनिगाछी थाना कांड संख्या-155/20, धारा 395/412 भा.दं.वि. के अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद शाहनवाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त मोहम्मद शाहनवाज, पिता मोहम्मद इजहार, ग्राम नरपतनगर सीमा थाना सकरी, जिला मधुबनी का निवासी है। पुलिस ने उसे सकरी स्थित फिरोजा अपार्टमेंट से दबोचा। बताया जाता है कि उक्त अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था