आंवला: आंवला में कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-बदायूं मार्ग के गड्ढे भरने का अल्टीमेटम, एसडीएम ने सुरक्षा की परखी
आंवला में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार शाम पांच बजे बरेली-बदायूं मार्ग का निरीक्षण किया। एसडीएम विदुषी सिंह और क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने संयुक्त रूप से यात्रा मार्ग की जमीनी स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।