जगदलपुर: बस्तर जिले में ऑनलाइन दवा के खिलाफ फूटा गुस्सा, 120 से ज्यादा मेडिकल स्टोर्स रहे बंद
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में देशभर के केमिस्ट संगठनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल का बड़ा असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। राज्यभर में लगभग 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिसमें थोक और रिटेल दोनों प्रकार की दुकानें शामिल हैं। रायपुर और बिलासपुर में सुबह से ही अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहने के कारण मरीजों और आम लोगों को दवाओं के लिए परेशान होना पड़ा।