धनौरा: गजरौला हाईवे पर गांव झनकपुरी के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, चालक घायल
आपको बता दे की शनिवार रात लगभग 10:00 बजे कार चालक गौरव अपनी कार लेकर गजरौला आ रहा था। हाईवे स्थित झनकपुरी गांव के पास पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची निजी एंबुलेंस ने घायल चालक को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।