लातेहार: झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान और सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा
लातेहार शहर के चंदनडीह में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने की, जबकि संचालन वीरेंद्र ठाकुर ने किया। बैठक में आगामी 17 मई 2026 को पलामू प्रमंडल में होने वाले प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।