आज़मगढ़: चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन मुख्य चौक स्थित दक्षिण मुखी मंदिर पर उमड़ी भारी भीड़, शहर में हवन पूजन से वातावरण हुआ देवीमय
आजमगढ़ शहर के मुख्य चौक स्थित दक्षिणमुखी देवी मंदिर में बुधवार को चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन पूजा-अर्चना व हवन को पूर्णाहुति के लिए तड़के से भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह होने तक मंदिर में खड़े रहने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही थी। वहीं हवन से पूरा वातावरण देवीमय हो गया था। लोगो ने मंदिर परिसर में हवन कर व्रत का पारण किया। बीती पूरी रात घरों में बसीऔरा किया गया।