आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में बैठक
DM विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में बैठक की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान का प्रथम चरण 01 अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल 2024 तक चलाया जा रहा है। डीएम ने कई मामलों में सुधार लाने के लिए निर्दश दिए।