आज़मगढ़: निर्वाचन कार्यालय में बनाये गये EVM, VVPAT वेयर हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण, की फायर एक्सटिंग्यूशर व बंद तालों की जांच
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार DM व जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल भारद्वाज ने निर्वाचन कार्यालय में बनाये गये ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस पर लगे ताले की जांच की गयी। उन्होने फायर एक्स्टींग्यूशर के एक्सपायरी डेट का भी अवलोकन किया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।