बालोद: तीन दिन बाद भी पुलिस हिरासत से फरार रेखा सोरी का सुराग नहीं मिला, बालोद थाना के तीन पुलिसकर्मी हुए निलंबित
Balod, Balod | Jul 7, 2026 पुलिस हिरासत से शनिवार को फरार हुई चोरी की संदिग्ध रेखा सोरी का तीन दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आसपास के थाना क्षेत्रों और पड़ोसी जिलों को भी अलर्ट किया गया है। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।