वैर: झील रोड पर पेड़ से एक युवक का शव मिलने का मामला, शव की शिनाख्त हुई
Weir, Bharatpur | Aug 15, 2025 शुक्रवार शाम 6 बजे थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि मृतक की पहचान बयाना गेट निवासी खूबी राम जाटव के रूप में हुई। जिसके पिता नारायण ने पुलिस में मर्ग दर्ज कराई है जिसमें बताया है कि वह तीन दिन से लापता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।