वैर: मुखैना में गुरुवार से शुरू होनी थी भागवत कथा, रात में पुलिस ने टेंट उखड़वाए
Weir, Bharatpur | Aug 14, 2025 भूतोली ग्राम पंचायत के ग्राम मुखैना में 14 अगस्त से गांव के सबसे प्राचीन मन्दिर पर भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। बुधवार रात्रि 10 बजे पुलिस द्वारा टेंट और आयोजन से संबंधित सभी तैयारी को बीच में ही बंद करवा दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया के इस धार्मिक आयोजन को षड़यंत्र द्वारा रोकने का प्रयास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रचा जा रहा है ।