वैर: बस स्टैंड वैर पर स्थित धाकड़ धर्मशाला में धरणीधर भगवान की जयंती मनाई गई, निकाली गई शोभायात्रा
Weir, Bharatpur | Aug 14, 2025 गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार धाकड़ समाज द्वारा भगवान धरणीधर जयंती कार्यक्रम का आयोजन धाकड़ धर्मशाला नया बस स्टैंड वैर पर किया गया। जिसमें धाकड़ समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । शोभायात्रा में विभिन्न सजीव झांकियां बनाई गई जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शोभायात्रा का जगह-जगह पर कस्बे के लोगों द्वारा स्वागत भी किया गया ।