वैर: झील रोड के पास एक बाजरे के खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Weir, Bharatpur | Aug 15, 2025 शुक्रवार सुबह 10 बजे वैर झील रोड के पास एक बाजरे के खेत में पेड़ से युवक का शव मिलने से सन सनी फैल गई।खेतों मे चारा लेने गई महिलाओं को यह शव पेड़ से लटका मिला। जिसकी सूचना वैर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर वैर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया। देखने में यह शव कई दिन पुराना लग रहा है। फिलहाल शव की शिनाख्त मे वैर थाना पुलिस जुट गई है।