करनाल: गांव उपलानी में एक व्यक्ति को सांप ने काटा, स्नैक मैन ने प्राथमिक उपचार देकर बचाई जान
Karnal, Karnal | May 8, 2024 गांव उपलानी में आज घर में एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। जिसकी सूचना स्नैकमैन सतीश को दी गई। सतीश ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार देकर व्यक्ति की जान बचाई है और घर के अंदर से सांप का रेस्क्यू किया है। स्नैकमैन सतीश ने बताया कि आज घर के बाथरूम व्यक्ति को सांप काटने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई है।