सिमगा: बारिश से स्कूल जलमग्न, पानी भरने से हुईं भरी दिक्कतें, जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला पहुंचे स्कूल
दो दिनों से हो रही अनवरत बारिश से जनजीवन का हाल बेहाल हो गया भारी बरसात के चलते सिमगा ब्लॉक के ग्राम रोहरा स्थित शासकीय कन्या विद्यालय में पानी भर गया है जिससे छात्राओं को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है स्कूल परिसर मे पूरी तरह से पानी भरा हुआ है साथ ही मध्यान भोजन बनाने का रसोई घर में भी पानी भर गया है जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला स्कूल पहुंचे