महोबा: आल्हा चौक पर कांग्रेस ने नीट पेपर लीक और महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी
Mahoba, Mahoba | May 18, 2026 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक और बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री और पेट्रोलियम मंत्री के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में है।