भोगांव: बेवर क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन पर किए गए कब्जे को प्रशासन ने हटवाया, कार्रवाई पर उठे सवालिया निशान
क्षेत्र के ग्राम पंचायत परोखा के ग्राम धीरपुर में प्रशासन ने बुधवार की दोपहर पहुंच कर ग्राम समाज की जमीन पर की गई कब्जे को हटवाने का काम किया है। वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई पर सवालिया निशान उठे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुराग गुप्ता उर्फ लाल बेटा ने बताया कि उनकी ओर से दो लोगों की शिकायत की गई थी जो कि दोनों ही लोग ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा किए थे।