भोगांव: बेवर क्षेत्र में एसडीएम के आदेश पर मंडी सचिव ने चिन्हित किया अतिक्रमण, 31 मई तक हर हाल में हटेगा अतिक्रमण
बेवर कस्बे के बाईपास इटावा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में अवैध अतिक्रमण का चिन्हांकन किया गया। 31मई तक अतिक्रमण हर हाल में हटाना पड़ेगा, अन्यथा अतिक्रमण ध्वस्त कर जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।एसडीएम संध्या शर्मा के आदेश पर मंडी सचिव गौरव सिंह ने मंडी कर्मचारियों को साथ लेकर संपूर्ण मंडी परिसर में अतिक्रमण को चिन्हित किया।