जालौन: कुठौंद थाना पुलिस ने तीन लोगों पर घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला करने व मारपीट करने के मामले में मुकदमा किया दर्ज
Jalaun, Jalaun | May 24, 2024 जालौन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुठौंद थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने मामले की तहरीर देते हुए बताया, तीन लोग व्यक्ति के घर के अंदर घुस आए और व्यक्ति के परिवार के लोगों के साथ धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमला कर दिया, और बुरी तरह घायल कर दिया जिस पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी हैं।