गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF ने बचाई युवक की जान, ट्रेन आने से पहले नाकाम की आत्महत्या की कोशिश
गया रेलवे स्टेशन पर RPF टीम की तत्परता से एक युवक की जान बचा ली गई। ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत ड्यूटी पर तैनात जवानों ने आत्महत्या की नीयत से ट्रैक पर पहुंचे युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।लोको क्षेत्र में गश्त और निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक मेन लाइन ट्रैक के बीच चलता हुआ दिखाई दिया। जवानों ने उसे आवाज देकर हटने को कहा, लेकिन नहीं हटा।