हसनपुर: भाई-भाई में खूनी संघर्ष, ज़मीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, कई घायल, गांव में तनाव
समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के मौजी पंचायत स्थित गोहा गांव में सोमवार रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान 60 वर्षीय रामजपो महतो की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।