बखरी: शकरपुरा प्लस टू स्कूल के मैदान में एबीवीपी के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन।
बखरी प्रखंड के शकरपुरा प्लस टू स्कूल के खेल परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा गोला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनाधिक छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। नगर इकाई संयोजक ने बताया की विद्यार्थी परिषद एक मुहीम चला रही है। जिसमें स्थानीय छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभाओं को उभारा जा रहा है।