कटरा: हथौड़ी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 2 साल तक शोषण, बच्चे के जन्म के बाद प्रेमी ने किया इनकार
मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में धोखाधड़ी और यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने रविवार सुबह करीब नौ बजे में अपने एक माह के बच्चे को गोद में लेकर तिरहुत रेंज के डीआईजी कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उसका यौन शोषण किया।