वारासिवनी: सांदीपनी विद्यालय के सामने अंधेरे में खड़े ट्रक में घुसी कार, 3 घायल; दंपत्ति बाल-बाल बचे
वारासिवनी-बालाघाट मार्ग पर सांदीपनी विद्यालय के सामने गुरुवार रात सड़क पर खड़े ट्रक में कार जा घुसी। ट्रक की लाइट और रेडियम संकेतक नहीं होने से चालक उसे देख नहीं पाया। हादसे में शिवधाम निवासी खिलेश लिल्हारे, उनकी पत्नी प्रीति और चार वर्षीय बेटा मितांश घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बालाघाट ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने प्रकाश व्यवस्था और खड़े भारी