महागामा: तेतरिया गांव में छत से गिरकर मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती
महागामा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में काम करने के दौरान छत से गिरने से 45 वर्षीय हीरालाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान लालबगीचा, महागामा निवासी हीरालाल सिंह, पिता कांगाली सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह 11बजे तेतरिया गांव में एक घर में चदरा से छावनी किया जा रहा था,इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर