धौलपुर: धौलपुर में 16 केंद्रों पर परीक्षा, 4440 अभ्यर्थी होंगे शामिल
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा 2025 के तहत आज जिले में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात किया गया है।