हरदोई: लखनऊ रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के पास कृषि फार्म में पराली में लगाई गई आग, दमकल की मदद से पाया गया काबू
Hardoi, Hardoi | May 17, 2024 शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हरदोई शहर के लखनऊ रोड स्थित आवास विकास कालोनी के बीचों बीच स्थित कृषि फार्म में फसल कटने के बाद पराली में आग लगा दी गई।आग लगने से उठी लपटों ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी कालोनी के घरों में धुआं भर गया।जिससे कालोनी में हड़कंप मच गया लोगों का सांस लेना मुहाल हो गया।सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाई।