बाह: पिनाहट में बहू ने सास-जेठ पर मारपीट का आरोप लगाया, थाने पहुंची पीड़िता
पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव झोरियन पुरा में घरेलू विवाद के बाद सास और जेठ द्वारा बहू के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने महिला को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीट दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता लक्ष्मी अपने सात माह के बेटे के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि पहले भी