अशोक नगर: अशोकनगर में किसानों के लिए राहत भरी खबर रविवार को भी खुले रहेंगे खाद वितरण केंद्र
अशोकनगर जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। खरीफ सीजन 2026 को देखते हुए रविवार 28 जून को भी जिले में उर्वरक वितरण का कार्य जारी रहेगा। शनिवार को शाम 6 बजे उप संचालक कृषि अमित भदौरिया ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए अशोकनगर, मुंगावली, पिपरई के डबल लॉक केंद्रों, एमपी एग्रो और सेवा सहकारी समितियों में खाद वितरण किया जाएगा।